आरोप,जतारा जनपद पंचायत में बरेठी ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार में सबसे ऊपर
मोहनगढ़। जनपद पंचायत जतारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेठी में भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य।
गांवो की तस्वीर शहरों एवं महानगरों की तरह साफ स्वच्छ एवं सुंदर दिखे जिसको लेकर प्रदेश एवं जिले में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के तहत नाली निर्माण कर करवाए जा रहे हैं जिससे हर घरों एवं शौचालय का पानी जमीन के अंदर से गांव के बाहर जाए और गांव के लोगों का संक्रमण मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की परिकल्पना पर हर गांव में अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन सरकारी महकमें की अनदेखी के चलते शायद यह परिकल्पना भ्रष्टाचार से ग्रस्त होती देखी जा सकती है। जनपद पंचायत जतारा की ग्राम पंचायत बरेठी में चल रहे अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य में अनियमितताएं देखी गई यहां तक की सरपंच सचिव एवं उपयंत्री की मिली भगत से अन्य ग्राम पंचायत के लोग दूसरी पंचायतों में ठेके पर घटिया निर्माण कर कर रहे हैं। बताया गया की नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में गुणवत्ता के साथ नाली की गहराई वाटर लेवल घरों से निकलने वाले पानी की निकासी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूरे मामले को लेकर टेक्निकल इंजीनियर नीशू जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा मैं अभी निर्माण कार्य को मैने देखा नहीं है मैं बहुत जल्द निर्माण कार्य को देखूंगा और उसकी गुणवत्ता चैक करूंगा।
क्या कहते है जिम्मेवार..
स्वच्छ भारत के साथ स्वच्छ गांव की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए गावों में अंडरग्राउंड नाली निर्माण कर चल रहे हैं यदि निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा तो जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही सिद्ध हुई तो जिम्मेवारों पर कार्यवाही की जाएगी।
मनीष कुमार सेंडे
प्रभारी जनपद सीईओ जतारा

Continue With Google
Comments (0)