खेत की मेड पर ताश के पत्तो पर रूपये पैसो से खेल रहे,हार जीत की दाव पर पर पुलिस की दबिश,टीम ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को दबोचा।
करीब 30 हजार रुपए किए जब्त।
बड़वानी;- जिले के थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 29500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
उप पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन और एसडीओपी महेश सुनैया
तथा निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड खदान मोहल्ला के पीछे खेत की मेड पर ताश के पत्तो पर रूपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी ।
दबिश के दौरान 11लोगों को हार-जीत की बाजी लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. साबिर खान,
2. जितेंद्र जमरे,
3. दिलीप सोलंकी,
4. कमलेश गोखले,
5. मजहर मंसूरी,
6. बलराम अजनारे,
7. अनस खान,
8. सतीश बामनीया,
9. अरबाज खान,
10. साजिद मंसूरी,
11. दिनेश वास्कले
सभी निवासी बड़वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 29500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
Continue With Google