बैतूल: सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जय गुरुदेव उत्थान स्थान ने महाविद्यालय स्तर पर एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस आयोजन में एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के लगभग 63 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में सभी मेंटर्स की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
संस्था के अध्यक्ष, जो पिछले 18 वर्षों से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं, ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक सुधार में उनके योगदान पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की महत्ता बताते हुए समाज में समानता और शिक्षा की भूमिका पर भी विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान, छात्राएं प्राजक्ता और रीता दत्ता ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। इस अवसर पर मेंटर्स राजू आठनेरे, पवार सर, आशीष सर, और मीनाक्षी मालवीय सहित कई अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा, समानता, और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूती प्रदान करना था। यह आयोजन जन अभियान परिषद बैतूल ब्लॉक के सेक्टर नंबर 2 के अंतर्गत नवांकुर जय गुरुदेव उत्थान स्थान संस्था द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
Continue With Google
Comments (0)