महाशिवरात्रि पर बैतूल में निकलेगी भव्य शिव बारात
बैतूल: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात उत्सव सेवा समिति, बैतूल गंज के तत्वाधान में बैतूल शहर में भगवान शिवजी की भव्य बरात निकलेगी। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 11 फरवरी को सायं 4 बजे गंज स्थित शनि मंदिर में शिवजी की सगाई के कार्यक्रम से हुई।
मुख्य आकर्षण: 15 फरवरी, रविवार को सायं 4 बजे शनि मंदिर गंज से भगवान शिवजी की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात गंज के काश्मीर चौक, श्री हनुमान चौक, बाबू चौक, नंदी चौक, दिलबहार चौक, गंज बस स्टैंड से होते हुए मैकेनिक चौक से माता मंदिर पहुंचेगी। वहां से पुनः बस स्टैंड मार्ग से होते हुए शनि मंदिर पर महाआरती के साथ समापन होगा।
आयोजन में बड़ी संख्या में शिव भक्त, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल होंगे। शिव बारात उत्सव सेवा समिति ने जिले के समस्त शिवभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य शिव बारात में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Continue With Google
Comments (0)