मुलताई: पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री वीरेंद्र जैन, ने शहर में संपत्ति संबंधित अपराधों, चोरी/नकबजनी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी और माल बरामदगी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्रीमती कमला जोशी, और एसडीओपी बैतूल, श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में, कोतवाली पुलिस ने बोथरा मोबाइल शॉप से चोरी गए मोबाइल फोन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 18.03.2025 को फरियादी अमित पिता शिखरचंद बोथरा उम्र 42 वर्ष, निवासी चक्कर रोड बैतूल, ने थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी श्री बोथरा मोबाइल शॉप, नगर पालिका कॉम्प्लेक्स बैतूल से अज्ञात आरोपियों द्वारा ताला तोड़कर 59 एंड्रॉइड मोबाइल और 7000 रुपये नगद चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 351/2025 धारा 331(4), 305, B.N.S के तहत मामला दर्ज किया गया।
कोतवाली बैतूल पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- नितिन उर्फ बारिक उईके, पिता डोमा उईके, उम्र 18 वर्ष, निवासी कोलगांव थाना बैतूल बाजार
- अरसद कुरैशी, पिता असफाक कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गौली मोहल्ला, नागदेव मंदिर के पास, टिकारी बैतूल
- विधि विरुद्ध बालक
पुलिस टीम की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार, कोतवाली बैतूल पुलिस टीम ने चोरी गए मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों को ट्रेस किया। एक व्यक्ति, पवन अलोने, निवासी मुलताई के पास एक मोबाइल की लोकेशन प्राप्त हुई, जिससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने मोबाइल निलेश पढाडे, निवासी मुलताई से खरीदा था। निलेश पढाडे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने 09 मोबाइल शैलेष पवार, निवासी मुलताई से खरीदे थे। शैलेष पवार ने जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी निलेश पढाडे से चोरी के 09 मोबाइल विधिवत जप्त किए गए और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- निलेश पिता नारायण पढाडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड, मुलताई
- शैलेष पिता शिवचरण पवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड, मुलताई
जप्ती
- पूर्व में 20 नग मोबाइल अभियुक्त नितिन उर्फ बारिक उईके के पास से, कुल मूल्य 2 लाख 84 हजार रुपये
- वर्तमान में जप्त 9 नग मोबाइल, कुल मूल्य लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये
पुलिस दल
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नीरज पाल, निरीक्षक आबिद अंसारी, सउनि राजेश मालवीय, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरूण पटेल, आरक्षक 83 अनिल बेलवंशी, और सायबर सेल बैतूल से राजेन्द्र धाडसे, बलराम राजपूत, एवं दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google
Comments (0)