*भैरूंदा पुलिस ने नाबालिक अपहर्ता को इंदौर से किया दस्तयाब*
*आऱोपी को किया गिरफ्तार*
-----------------------
भेरुंदा पुलिस थाना भेरुंदा ने शादी का झासा देकर नबालिका को भागाने बाले आरोपी को गिराफ्तार कर लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.05.26 को फरियादी द्वारा उसकी नाबालिक लडकी के अपहरण की दी गई सूचना पर अपराध क्रमांक 0256/26 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता -2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
---------------------
*पुलिस कार्यवाही-*
अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक *श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा एक टीम गठित की गई व सायबर सैल की मदद से गठित टीम व्दारा अपहर्ता की तलाश व अज्ञात आरोपी की तलाश हर संभावित स्थान पर की गई । मुखबिर सूचना पर अपहर्ता व आरोपी की जानकारी देवनगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास इंदौर में होने पर गठित टीम द्वारा दिनांक 30.05.26 को अपहर्ता को आरोपी नरवत उईके पिता रामदास उईके उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हबीबनगर के कब्जे से दस्तयाब कर व आऱोपी को हमराह लेकर थाने आये। अपहर्ता के कथन लेख किये गये । जिसमें अपहर्ता द्वारा बताया गया कि आऱोपी नरवत उईके द्वारा शादी का झासा देकर भगाकर ले जाना व देवनगर पंचमुखी हनुमान मंदिर इंदौर के पास किराये का मकान लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताने पर प्रकरण मेें धारा 87,64(2)(एम) बीएनएस 5l/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया व अपहर्ता का मेडीकल परीक्षण कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
*आरोपी विवरण -*
नरवत उईके पिता रामदास उईके उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम
हबीबनगर थाना भैरुंदा जिला सीहोर
-------------------
*सराहनीय भूमिका-*
उनि पूजा सिहं राजपूत, सउनि सुंदरलाल सरयाम,आरक्षक प्रकाश नर्रे ,महिला आऱक्षक प्रिती काजले, साइबर सेल सीहोर

Continue With Google
Comments (0)