शिव बारात के बाद हुआ भंडारा

उचेहरा - महाशिव रात्रि के दूसरे दिन गौरी शंकर मन्दिर में कन्या पूजन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था  जिसमें हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया । शिवबारात नगर में एक दिन पूर्व निकाली गई थी, बारात का नजारा जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया । ऐतिहासिक बारात में जहां सजीव रूप में भगवान ब्रम्हा ,विष्नु ,नारद जी चल रहे थे वहीं गणों के साथ   भूत ,पिसाच भी नाचते चल रहे थे। मिनी दशहरे की तरह नगर में चहल पहल दिख रही थी, प्रतिवर्ष गौरीशंकर मन्दिर कमेटी द्वारा यह भव्य बारात निकाली जाती है।
गढ़ी मैदान , मुख्य मार्ग ,मैहर रोड होते परसमनियां मार्ग से पुनः बारात गौरी शंकर मंदिर पहुंचने पर आयोजन कमेटी ने सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया । 

*हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया*
आयोजन कमेटी की परम्परा अनुसार शिव बारात के दूसरे दिन मन्दिर में  विशाल भण्डारा किया जाता है । कन्या पूजन  उपरांत भंडारे के प्रसाद ग्रहण करने का शिलशिला शुरू हुआ जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा  ।