गौ तस्करी का मुद्दा उठा तो प्रभारी मंत्री ने बंद कराई रिकॉर्डिंग: मीडिया को बाहर जाने को कहा, पत्रकारों में आक्रोश

*पांढुर्णा*: मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार सुबह पांढुर्णा पहुंचे। उन्होंने नवगठित जिले के लिए प्रस्तावित शासकीय भवनों की जमीन का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।

*जिला विकास समिति की बैठक में उठा मुद्दा*:  
नगर पालिका सभागार में जिला विकास समिति की बैठक के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वैशाली माल्या ने प्रभारी मंत्री से कहा कि पांढुर्णा जिले में खुलेआम गौ तस्करी और अवैध धंधे संचालित हो रहे हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पांढुर्णा जिला अवैध धंधों के नाम से जाना जा रहा है।

*रिकॉर्डिंग बंद कराई, मीडिया को बाहर किया*:  
गौ तस्करी और अवैध धंधों पर चर्चा शुरू होते ही प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, "रिकॉर्डिंग बंद करो और मीडिया कर्मी बाहर जाएं।" मंत्री के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद मीडिया कर्मियों में आक्रोश का माहौल बन गया।

 *विधायक विजय चौरे* हाल ही में वर्तमान में पांढुर्णा जिले में गौ तस्करी और अवैध  मामले लगतार सुर्ख़ियों मे होने से कांग्रेस विधायक विजय चौरे लगातार इस आवाज को उठा रहे  हैं इसके बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी इस आवाज को मजबूती देते हुए नजर आई

*निर्माण कार्यों का निरीक्षण*:  
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय, पुलिस लाइन और जिला अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने उन्हें भवनों के प्रस्तावित नक्शे और विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने नए प्रशासनिक भवनों की रूपरेखा, सुविधाएं और निर्माण संबंधी प्रस्ताव रखे, जिस पर प्रभारी मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---

कॉपी में "चाहिए तोमर" को "सिंह तोमर", "आवेदंडों" को "अवैध धंधों", "भावनाओं" को "भवनों" किया है। "पारिवारिक मंत्री" को "प्रभारी मंत्री" किया गया है।