नर्मदापुरम
एमएसपी और मूंग खरीदी की मांग पर भोपाल कूच से पहले रोके गए किसान
नर्मदापुरम। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीदी और मूंग उपार्जन की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने सोमवार को किसान अधिकार यात्रा के तहत भोपाल कूच का प्रयास किया। इससे पहले सभी किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर एकत्रित हुए, जहां मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर यात्रा की शुरुआत की गई।
भोपाल के लिए रवाना हुए किसानों को प्रशासन ने शहर से बाहर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई मार्ग बंद कर दिए गए थे, जिससे किसान आगे नहीं बढ़ सके। इस दौरान प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई, लेकिन किसानों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
किसान नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से एमएसपी पर फसलों की खरीदी और मूंग उपार्जन शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए, जबकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
– दुर्गेश भट्ट, नर्मदापुरम
मध्य प्रदेश स्पेशल
एमएसपी और मूंग खरीदी की मांग पर भोपाल कूच से पहले रोके गए किसान
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नर्मदापुरम
July 27, 2026 11:25 PM
1 min read
43 views
1/4
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google