टीईडी के विरोध में शिक्षकों की जिला स्तरीय 8 अप्रैल को रैली।
18 अप्रैल को राजधानी भोपाल पहुंचकर करेंगे प्रदर्शन
बड़वानी -टीईडी परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को लेकर जॉगर्स पार्क में शिक्षक संगठनों की आवश्यक बैठक की इस दौरान बैठक में जिला और प्रांत स्तर पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन रैली के संबंध में कार्य योजना बनाई गई। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे के हेमेंद्र मालवीय ने बताया कि 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सभी शिक्षक शाम 4 बजे हाई स्कूल में एकत्रित होंगे और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। 11 अप्रैल को सभी ब्लॉक मुख्यालय पर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। वहीं 18 अप्रैल को जिले से भी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए गए निर्णय अनुसार जिले से सभी शिक्षक प्रांत स्तरीय प्रदर्शन में भोपाल मे शामिल होंगे। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे शैलेंद्र जाधव और यशवंत चौहान ने बताया 30 साल की दीर्घ सेवा के बाद भी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है और उसमें उत्तीर्ण नहीं होने पर सेवा से पृथक किया जाएगा। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी राज्य शासन ने आज तक सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं मप्र अनेक संगठनों के माध्यम से पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)