अखण्ड यादव टीकमगढ़ बल्देवगढ़.क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार अब खुलेआम और बेखौफ तरीके से संचालित होता नजर आ रहा है। ताजा मामला सरकनपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफ ॉर्म निर्माण कार्य से जुड़ा है। जहां भराई के नाम पर सहकारी जमीन को ही निशाना बनाया जा रहा है।
आरोप है कि ठेकेदार द्वारा खरगापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बलवंतपुरा खास की सहकारी भूमि (खसरा नंबर 722) से बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी और मुरम का उत्खनन किया जा रहा है। राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है और संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सहकारी जमीन, जो गांव की सामूहिक संपत्ति होती है। उसे लगातार खोखला किया जा रहा है। इससे न केवल जमीन की उपयोगिता प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरणीय नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीण राजेंद्र यादव और सोनू यादव का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि श्गांव की सहकारी जमीन को खुलेआम लूटा जा रहा है और अधिकारी जानकर भी अनदेखी कर रहे है।
इनका कहना
रेलवे स्टेशन की भराई के लिए सरकारी जमीन से मिट्टी मुरम का उत्खनन किया जा रहा है। मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भारती देवी मिश्रा,एसडीएम बल्देवगढ़।

Continue With Google
Comments (0)