मुगावली: प्राचीन श्री देव मुरली धर मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्राम मुगावली में स्थित श्री देव मुरली धर मंदिर को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही श्री राजकुमार तिवारी और कैलाश तिवारी ने मंदिर में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा, मंदिर में रखी कीमती सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया गया और गर्भगृह को भी क्षति पहुंचाई गई है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में बारिश का मौसम होने के कारण मंदिर के ढहने का खतरा बना हुआ है, जिससे वहां की अमूल्य मूर्तियों के खंडित होने की संभावना है। इसके चलते गांव के नागरिकों ने मंदिर के कार्य पर रोक लगाने की मांग उठाई है।
आवेदक आशीष तिवारी और समस्त ग्रामवासी ने बताया कि यह मंदिर अति प्राचीन है और इसे बिना अनुमति के क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि आरोपित व्यक्तियों को मंदिर के पास जाने से रोका जाए और मंदिर के संरक्षण हेतु ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।
निवेदक:
आशीष तिवारी एवं समस्त ग्रामवासी
ग्राम - मुगावली
Continue With Google
Comments (0)