अनूपपुर जिले के अंतर्गत ग्राम कदमतोला से बदरा की ओर जा रही एक बाइक आज दोपहर करीब 12 बजे हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अरुण केवट और आकाश केवट के रूप में हुई है। हादसे में आकाश केवट का पैर कट गया, जबकि अरुण केवट को हाथ, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल सहायता पहुंचाई गई और दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अनूपपुर रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर चिंता का माहौल है और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार ये घटना सड़क पर बने ब्लैक स्पाट के कारण हुई है।

Continue With Google
Comments (0)