त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी के जन्मदिन पर युवाओं ने किया सामाजिक सेवा का अद्वितीय आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता बृजेश्वर तिवारी के नेतृत्व में त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था।
कार्यक्रम के दौरान राजापुर आदिवासी बस्ती, अंजोरा हरिजन बस्ती, मलपार आदिवासी बस्ती तथा यमुना प्रसाद शास्त्री दिव्यांग महाविद्यालय, रीवा में जरूरतमंद बच्चों के बीच मिष्ठान, वस्त्र एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
इस आयोजन में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिसमें बृजेश्वर तिवारी के साथ मधुकर मिश्रा, दीपक यादव, शिवम तिवारी, शुभम, परिमल तिवारी, विनोद गौतम, योगेश तिवारी, निलेश मिश्रा, विकास मिश्रा, अंजोरा, सुधाकर तिवारी, बली आदिवासी, राकेश आदिवासी, प्रमोद सोनकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ऐसे सामाजिक कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जरूरतमंद बच्चों की मदद करने में सफल रहा, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Continue With Google
Comments (0)