भाजपा के 'गांव चलो बस्ती चलो अभियान' के तहत कैथी पचकठा में आयोजित विशेष कार्यक्रम

त्यौथर/रीवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'गांव चलो बस्ती चलो अभियान' के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथी पचकठा (नगरिया टोला) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन जनसेवा की शक्ति प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना

विधायक तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली ला रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे शासन की प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें।

बस्ती में चौपाल आयोजित, समस्याएं सुनी

अभियान के दौरान विधायक ने बस्ती में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की स्थानीय समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया और वरिष्ठ जनों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी हर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सहभागिता

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष (गढ़ी) समीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जैनेंद्र मिश्रा, सरपंच पद (कैथी पचकठा) सोना मौर्या, सरपंच (नेगरा) नाथूराम हरिजन, बृजेश मौर्या, शशिकांत तिवारी, सचिदानंद तिवारी, अशोक पांडेय, राजेंद्र सिंह, कृष्ण किशोर तिवारी एवं राम शिरोमणि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।