सिहावल में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति से गूंजा मिनी स्टेडियम सिहावल*
State news ai सिहावल से सूरज कुमार की विशेष रिपोर्ट
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत खंडस्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम सिहावल में भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिंह रहीं, जिन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय श्रीमान सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह चंदेल, एसडीएम सिहावल सुश्री प्रिया पाठक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि पांडे सहित खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने मिनी स्टेडियम को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। सीनियर वर्ग में शासकीय संदीपनी विद्यालय सिहावल की छात्राओं ने “ऊंची रहे शान तिरंगे की” प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल की टीम को “संदेशे आते हैं” गीत पर प्रस्तुति के लिए मिला। तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितवरिया ने “बड़ा नीक लागे मेरे देशवा की माटी” प्रस्तुति से हासिल किया। जूनियर वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल प्रथम, शासकीय कन्या हाई स्कूल सिहावल द्वितीय एवं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला सिहावल तृतीय स्थान पर रहे।
मिनी वर्ग में शासकीय प्राथमिक शाला चितवरिया ने प्रथम, शासकीय संदीपनी विद्यालय सिहावल ने द्वितीय तथा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिहावल ने “सौगंध मुझे इस मिट्टी की” प्रस्तुति के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिंह द्वारा विकासखंड स्तर से सहभागिता करने वाली सभी टीमों को ₹1000-₹1000 का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सफल आयोजन में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री छोटेलाल सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अतिथि शिक्षक संजय कुमार केवट व सहयोगी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा, वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन में ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी बाल गोविंद पटेल की भूमिका विशेष रूप से उल्लेख
नीय रही।
Continue With Google
Comments (0)