माननीय मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करती बेटियां
STATE NEWS AI SURAJ KUMAR
“आगे बढ़ रही बेटियां” अभियान के तहत बिटिया शुभी के जन्मदिन पर प्रेरक कविता पाठ आयोजन
रीवा।
“आगे बढ़ रही बेटियां” अभियान के अंतर्गत बिटिया शुभी शुक्ला के जन्मदिन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायी कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वेंकटेश पांडे जी ने अपने आशीर्वचन प्रदान कर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
विदित हो कि शुभी शुक्ला ने निजी विद्यालय छोड़कर शासकीय विद्यालय में अध्ययन करते हुए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है, जो बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण है। वहीं उनके भतीजे वेद ने शासकीय मार्तंड क्रमांक-1, रीवा के सुपर-100 कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नीट परीक्षा की प्रवीण सूची में स्थान बनाते हुए विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने बेटियों की महिमा पर भावपूर्ण कविता पाठ कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रीवा श्री राम राज मिश्रा, प्राचार्य श्री राजकुमार सिंह, श्री दिनेश गौतम, श्री राजेश तिवारी (डीपीसी रीवा), श्री विवेक नामदेव, श्री आर.पी. मिश्रा, श्री राजेश चौरसिया, श्री राम निवास तिवारी, श्री विशाल शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभी और वेद को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिवंश बाजपेई, श्री संजय बाजपेई, श्री नरेंद्र तिवारी (एडिटर), श्री विवेक सिंह, श्री अजीत मिश्रा, श्रीमती शशिलता शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मध्यप्रदेश की पहचान
बेटियों को मिली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बेहतर परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती है। इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
Continue With Google
Comments (0)