Nasrullaganj
सीहोर के छीदगांव काछी में रेत डंपरों से क्षतिग्रस्त हुआ कोलार नदी का पुल
सीहोर: तहसील भेरुन्दा के छीदगांव काछी में कोलार नदी पर बने पुल की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है. प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बीच, वास्तविकता कुछ और ही सामने आई है।
ग्रामीणों की पीड़ा:
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस पुल से भारी और अवैध रेत परिवहन किया जा रहा था, जिससे पुल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली गई।
ओवरलोड डंपरों का कहर:
रेत से भरे ओवरलोड डंपरों के कारण पुल से गुजरना मुश्किल हो गया। जब पुल की स्थिति अत्यधिक जर्जर हो गई, तो संबंधित कंपनी ने अपने फायदे के लिए एक अस्थायी मार्ग तैयार कर दिया।
कंपनी बनाम ग्रामीण:
रेत कंपनी यूफोरिया मिनिरल एंड माइनस के दावे और ग्रामीणों की शिकायतें एक-दूसरे के विरोध में हैं। यह मामला प्रशासन की अनदेखी और कंपनियों के फायदे के लिए बनाई गई सड़कों की कहानी को उजागर करता है।
राकेश कटारे की खास रिपोर्ट, सीधे ग्राउंड जीरो से।
Continue With Google
Comments (0)