बृजेंद्र यादव वीरपुरा के छोटे भाई को मिली डॉक्टरेट की उपाधि।
बहु भी कर चुकी है पीएचडी
टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत सदस्य भाजपा पार्टी के ऊर्जावान नेता बृजेंद्र सिंह यादव वीरपुरा के छोटे भाई जयहिंद सिंह यादव ने डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी कर ली है, उन्होंने पीके विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में PHD की पढ़ाई
पूरी की है, विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि दी है ,कुछ दिन पहले ही जयहिंद यादव की धर्मपत्नी मोहिनी यादव ने भी पीएचडी पूरी की थी, अब दोनों पति- पत्नी ने पीएचडी पूरी कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है । जयहिंद ने दिल्ली से IAS की कई साल तक तैयारी की किन्तु कोरोना काल के दौरान उनकी पढ़ाई छूट गई और सालों की मेहनत बर्बाद हो गई, पर उन्होंने हार नहीं मानी और पीएचडी पूरी कर डॉक्टर बन गए, जिस पर उन्हें उनके परिचितों सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है, और बधाई देने वाले का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ है।

Continue With Google
Comments (1)
Congratulations mere bhai