बस और हार्वेस्टर में आमने - सामने जोरदार टक्कर
सवारियां रही सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ के नगर परिषद बड़ागांव धसान के बड़ागांव बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक यात्री बस और हार्वेस्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार लगभग 50 तीर्थयात्री सभी सुरक्षित रहे। वहीं बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,
बस बागेश्वर धाम से करीला धाम जा रही थी। बस में सवार रेखा मिश्रा ने बताया कि सभी यात्री कटनी के निवासी हैं और तीर्थ यात्रा पर निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
बस स्टैंड के पास कुछ देर तक लगा जाम
हादसे के कारण बड़ागांव बस स्टैंड के पास कुछ देर तक जाम लग गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Continue With Google
Comments (0)