स्थानांतरण के तीन दिन बाद भी प्रभार नहीं सौंपे जाने पर शिक्षा विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म

टीकमगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान का स्थानांतरण आदेश जारी हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विभागीय प्रभार नवागत अधिकारी को नहीं सौंपा गया है। इस स्थिति ने शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानांतरण के बाद भी प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित रहने से विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशासनिक व्यवस्था में सामान्यतः स्थानांतरण आदेश के बाद तत्काल प्रभार सौंपे जाने की परंपरा रही है, ऐसे में देरी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मामले को लेकर जब मीडिया ने जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान से सवाल किया तो उन्होंने अपनी ओर से सफाई पेश की, लेकिन उनके जवाब के बाद भी यह सवाल बरकरार है कि आखिर स्थानांतरण के तीन दिन बाद भी विभागीय जिम्मेदारी नए अधिकारी को क्यों नहीं सौंपी गई।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं तथा प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया कब पूरी होती है।