रामनगर मैहर-- ईजीएस गुरु जी की भर्ती गुरजनहा भरतपुर जनशिक्षक केंद्र गोरहाई का एक ऐसा खौफनाक सच जो आप के दिल और दिमाग दोनों को झकझोर कर रख देगा। जिसकी कल्पना सपनों में या फिल्मों में देखने को मिलती है उसका प्रतिरूप आप के समक्ष होगा। जिसमें विश्वास भी होगा और कार्रवाई भी होगी।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन शिक्षा गारंटी योजना के अन्तर्गत गुरु जी की भर्ती जनपद पंचायत रामनगर में स्थाई समिति की बैठक दिनांक 24-09-1997 को अनुमोदन पश्चात ईजीएस केन्द्र ग्राम पंचायत के आदिवासी बस्तियों मे गुरु जी की नियुक्ति की गई थी।
जिसका प्रथम प्रशिक्षण जिला पंचायत सतना के पत्र क्रमांक 1683 दिनांक 03-06-1998 को जारी हुआ था जिसमें कार्यालय जनपद पंचायत रामनगर द्वारा 06-06-1998 को प्रशिक्षण के लिए पत्र लेख हुआ था। जिसमें रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल कटनी भरतपुर निवासी व्यक्ति/गुरुजी है।
*ईजीएस गुरुजी गुरजनहा भरतपुर में और फिर किसी की भर्ती नहीं हुई।*
रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी का नाम ना तो भरतपुर ग्राम पंचायत में अनुमोदन है। "और ना ही गुरजनहा भरतपुर का निवासी हैं। और ना ही बच्चों के छात्र सूची में इसके हस्ताक्षर हैं। रमेश जयसवाल की पत्नी राजेश्वरी जयसवाल की आंगनवाड़ी नियुक्ति पर में ग्राम पंचायत गैलहरी का प्रस्ताव है। इनकी भाभी कमला जयसवाल और कुसुम जयसवाल दोनों ईजीएस गुरु जी से भर्ती हैं जिनमें प्रस्ताव अनुमोदन निवास ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट बच्चों की छात्र सूची प्रशिक्षण के लिए पत्र है।
किन्तु ठीक इसके विपरीत रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी प्रतिरूप रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी कटनी भरतपुर बनकर सतना पुनः हुए 28-10-2004 को प्रशिक्षण में जाता हैं। तब निवास प्रमाणपत्र पालक शिक्षक संघ का पत्र कटनी भरतपुर के नाम का है। अवैध फर्जी नियुक्ति रमेश का प्रतिरूप रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल के सर्विसबुक सेवा पुस्तिका में निवास प्रमाण पत्र पालक शिक्षक संघ का अनुबंध पत्र आज भी संलग्न नहीं है।
ईजीएस पाठशाला गुरजनहा भरतपुर जनशिक्षा केन्द्र गोरहाई जनशिक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह थे जिन्होंने कथित तौर पर तीन स्थान पर बड़े बुलंद आवाज पर कहा था की रमेश जयसवाल की नौकरी हमारी दी हुई है। और ये यथा उचित सत्य भी है इसके पूछे गुण रहस्य भी है।
*सूत्रों की जानकारी अनुसार रमेश जयसवाल गैलहरी को पूर्व में इसकी नियुक्ति अवैध परियोजना ले इस पर निर्णय करें कार्यवाही का जारी हो चुका है पत्र।*
रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी, "रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल कटनी भरतपुर के नाम पर कर रहा नौकरी बाइस वर्षों से उठा रहा फर्जी तरीके से पेमेंट। क्या शिकायत दौरान बना रहा कुण्डली का ऐसा योग सेवा समाप्त वेतन वसूली और कानूनी कार्यवाही के तहत पुकारेगी सलाखें।
बिना नियुक्ति पत्र प्रक्रियाओं के रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल गैलहरी कर रहा फर्जी तरीके से नौकरी।
रमेश से रमेश नाम प्रतिरूप पर फर्जी नौकरी करने पर क्या वेतन वसूली के साथ जाना होगा जेल की सलाखों के पीछे।
Continue With Google
Comments (0)