आत्मघाती कदम की कोशिश,संजोग से युवक की बची जान

चंदिया थाना अंतर्गत ताला-बड़खेरा गांव में सोमवार दोपहर एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की घटना से सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार रामपाल बैगा ने किसी कारणवश आत्महत्या का प्रयास किया,लेकिन संयोगवश उसकी जान बच गई।घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया लाया गया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम जैसा माहौल है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।फिलहाल युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया,इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।