मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में युवक कांग्रेस नेता कपिल रिछारिया पर एक महिला द्वारा दुष्कर्म और पैसों की मांग के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला गरमा गया है। आरोप सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
इसी बीच कपिल रिछारिया ने खुद सामने आकर पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
कपिल रिछारिया ने कहा कि वे कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हैं और चाहते हैं कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से हो, ताकि सच सबके सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)