गुलाबगंज नरयावली  लव जिहाद एवं आगजनी घटनाओं के विरोध में आज गुलाबगंज तहसील कार्यालय में चिढ़ार समाज व अन्य सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपा  गौरतलब है कि सागर के नरयावली थाना अंतर्गत एक गांव चांदामऊ में जिहादी तत्व ने पहले तो एक लड़की को लव  जिहाद का शिकार बनाया और 4 दिसंबर को रात को उक्त लड़की शादी में शामिल होने सागर गई हुई थी फहीम खान नामक युवक ने उसे रात  10:30 आने के लिए फोन लगाया युवती ने मना किया तो उसने उसे धमकाया कि अगर वो उसी समय नहीं आई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा  और आधे घंटे बाद वो युवती फोन लगाकर कर कहता है कि तुम्हारा घर जल रहा है । घटना में युवती की बड़ी बहन और दो भाई बुरी तरह झुलस गई थी दोनों भाईयों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी झुलसी युवती जब 10 दिन बाद होश में आई तब उसने बताया कि बाहर से कुण्डी लगाकर किसी ने आग लगा दी जब उसने खिड़की से बाहर देखा तो फहीम भाग रहा था। युवती 60 प्रतिशत झुलस गई है और वो भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है गरीब परिवार के दोनों चिराग बुझ चुके हैं प्रशासन भी कार्यवाही के नाम पर लीपा पोती कर मामला दबाने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में हिन्दूवादी संगठनों ने खुरई नरयावली, विदिशा में ज्ञापन दिया है और सरकार को उचित कार्यवाही नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है । समाज जन हाथों में बुलडोजर कार्यवाही, अपराधियों पर NSA लगाने और लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को न्याय की तख्ती लेकर चल रहे थे। ज्ञापन देने वालों में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चिड़ार, तहसील अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष अमरचंद चिड़ार, गौसेवक और संरक्षक थान सिंह,  अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति के पीयूष शर्मा , कुशवाह समाज के अध्यक्ष रूपेश कुशवाह, गोपाल सिंह दांगी, शिवप्रसाद तिवारी ,अहिरवार समाज से तहसील अध्यक्ष चंद्रमोहन रतोशिया, भाजपा sc मोर्चा के कमल सिंह चिढ़ार, ब्रजेश कटारे,राजकुमार रैकवार, महार सिंह मालवीय ,रामकिशन चिढ़ार,सुभाष चिड़ार,सुरेश चिड़ार,भोपाल से नरेंद्र गहलोत एबीवीपी एवं विश्व हिन्दू परिषद के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।