छतरपुर शहर के महल रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और वह सड़क पर चलते-चलते गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन कुछ जागरूक युवकों की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
मौके पर मौजूद अभिषेक कुशवाहा और एक अन्य युवक ने बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर (CPR) देना शुरू कर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से युवक की सांसें फिर से चलने लगीं और हालत में सुधार हुआ। आसपास खड़े लोगों ने भी सहयोग किया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
समय पर दिए गए सीपीआर और मानवीय संवेदनशीलता की बदौलत युवक की जान बच सकी। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में सही समय पर की गई मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। अभिषेक कुशवाहा और उनके साथी की इस साहसिक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)