मैदानी निरीक्षण पर निकले सीएमओ निशिकांत शुक्ला, निर्माण कार्यों, जल व्यवस्था और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्त निर्देश
ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा साफ कराने के आदेश, एमआरएफ सेंटर-एसटीपी की प्रगति देखी, फाटा डैम इंटेकमैदानी निरीक्षण पर निकले सीएमओ निशिकांत शुक्ला, निर्माण कार्यों, जल व्यवस्था और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्त निर्देश
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
अलीराजपुर। शहर के विकास कार्यों की गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) निशिकांत शुक्ला ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, जल प्रदाय व्यवस्था तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ श्री शुक्ला ने सबसे पहले निर्माण शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर एवं एसटीपी के कार्यों का जायजा लिया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के ढेर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन नाले, नई सब्जी मंडी और गीता भवन निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के निर्देश दिए।
शहर की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के तहत सीएमओ ने शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना (फाटा डैम) स्थित नगर पालिका के इंटेक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए श्री शुक्ला ने अतिक्रमण और जर्जर भवनों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कराए जाएंगे। वेल का किया निरीक्षण
Continue With Google
Comments (0)