*उमरिया* जिले की संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जनसुनवाई कार्यक्रम को अधिक जनहितैषी और प्रभावी बनाने के लिए अभिनव पहल की है।
जनसुनवाई में दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क टाइपिंग व्यवस्था तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के यथासंभव त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसका उद्देश्य जरूरतमंद एवं आमजन को एक ही स्थान पर सुविधा, स्वास्थ्य और समाधान उपलब्ध कराना है।
Continue With Google
Comments (0)