जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने NEET परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई कथित बर्बरता के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।