काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मचारियों ने किया काम , 25 से 27 मई तक करेंगे विरोध ।2जून से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ,8 जून को करेंगे सीएम हाउस का घेराव। सीएमएचओ को सौपा ज्ञापन।
बड़वानी - मध्य प्रदेश में एनएचएम के 32 हजार कर्मचारी व जिले के 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले है। जिसके चलते आज जिला मुख्यालय पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमएचओ को एक ज्ञापन सौपा है ।इस दौरान ज्ञापन देते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कनाड़े ने बताया है कि राज्य स्तरीय संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के आह्वान पर जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं जिसके एवेज में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी व जिले के प्रभारी (सीएमएचओ) राजेश गुप्ता को एक ज्ञापन दिया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्यतः 8 मांगे है। लेकिन इन मांगों को लेकर अत्यधिक समय से यह मांगे आज भी लंबित है जिन्हें पूर्ण करवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अध्यक्ष कनाडे ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की पूर्व में भोपाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भोपाल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी जिसपर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमितकरण के मकसद से यह बैठक आयोजित करते हुए उन्हें नियमितीकरण की बात कही गई थी। लेकिन ऐसे में यह मांग आज भी लंबित है। इन मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आज से काम शुरू किया है साथ हि आगामी 2 जून से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए 8 जून को सीएम हाउस का घेराव भी करेंगे। हॉलाकि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में भी कहीं ज्ञापन आंदोलन धरने दे चुके है। जिसपर शासन से लेकर विभागीय स्तर तक नाम मात्र का आश्वासन प्राप्त हुँआ है ऐसे में लंबे से अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चरणबद्ध रणनीति बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में अब पूर्ण रूप से जुट गए है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि हड़ताल की स्थिति में सरकारी अस्पताल व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण और मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओ पर गहरा असर पड़ सकता है।
जिसपर कर्मचारियों का कहना है कि आज भी कर्मी अल्प वेतन में काम कर रहे है जिन्हें ग्रेजुएटी, एनपीएस ,स्वास्थ्य बीमा व नियमितिकरण का लाभ नही दिया गया है । हालांकि प्रमुख मांगों को लेकर बताया है कि समस्त कर्मचारियों को स्थाई किया जाए साथ हि सामान्य प्रशासन विभाग की नीति 2023 के अनुसार नई पेंशन स्कीम लागू कर एनपीएस और हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाए ओर अन्य राज्यों की तरह हर वर्ष 10% वेतन बढ़ाकर दिया जाए और नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता दिया जाए व समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अन्य पदों के वेतन में उचित संशोधन और पूर्व की तरह इंक्रीमेंट दिया जाए वेतन भी संगतिया दूर की जाए संविदा कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश का लाभ दिया जाए और समान काम का समान वेतन दिया जाए
प्रभारी सीएमओ राजेश गुप्ता ने कहा है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से 8 सूत्रीय मांगे। जिनमें
वेतन वृद्धि, नियमितीकरण व स्वास्थ्य बीमा संबंधित सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मियों ने एक ज्ञापन सौपा है। जिन्हें शासन स्तर तक भेजा जाएगा। प्रभारी सीएमएचओ गुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों के अनिश्चित हड़ताल पर जाने से निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधाओं पर इसकाअसर पड़ेगा, लेकिन विभागीय कोशिश यही रहेंगी की स्वास्थ्य पर असर न पड़े जिसके चलते नियमित कर्मियों से काम करवाने की कोशिश की जाएगी।
Continue With Google