सिंगरौली 

न्यायालय सिविल परिसर में लात मुक्के और ईट से पिटाई

जिले के सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता द्वारा पक्षकार के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। न्याय के मंदिर में अगर आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे तो यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

“कानून के रखवाले अगर कानून हाथ में लेने लगें, तो फिर आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे?”

अब बड़ा सवाल यह है कि— क्या सिंगरौली पुलिस अधीक्षक इस मामले का संज्ञान लेंगे? क्या बार एसोसिएशन ऐसे अधिवक्ताओं पर कार्रवाई करेगा? और क्या मारपीट करने वाले अधिवक्ता का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी?

अगर कोर्ट परिसर के अंदर ही गुंडागर्दी होने लगे, तो आम आदमी न्याय की लड़ाई कैसे लड़ेगा?