क्राईम ब्रांच और हनुमानताल थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लोडेड पिस्टल लिए आरोपी गिरफ्तार !!

         
 जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार शहर में घातक हथियार लिए घूम रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इन्हीं कार्यवाहियों के बीच एक बड़ी सफलता हनुमानताल पुलिस को बीती रात हाथ लगी, 
थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा टोला में एक युवक घातक हथियार लिए घूम रहा है, सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और हनुमानताल थाना पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए हुए स्थान पर दबिश दी जहां रोहित चौधरी नामक युवक निवासी सिंधी कैंप को पकड़ा गया, वहीं जब संदिग्ध की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा देशी पिस्टल जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अब पुलिस ये पता लगा रही है कि ये घातक हथियार युवक कहा से और किस उद्देश्य से लेकर आया था