ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना इलाके में देर रात जमीन को लेकर झगड़े में बदला लेने की नीयत से आए आधा दर्जन लोगों ने एक अधिवक्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें बदमाश फायरिंग कर भागते नजर आ रहे हैं. घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी हुई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

 घटना ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी की है. यहां अधिवक्ता अनिल भदौरिया के मकान पर बीती रात पहुंचे मयंक तोमर अभिषेक,गुल्लू और तीन अन्य लोगों ने आते ही गाली गलोज करना शुरू कर दिया और फिर पत्थर फेंकने के बाद फायरिंग भी कर दी. बदमाशों ने यहां आधा दर्जन फायर किए और फिर भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के चेक किए थे उसमें आधा दर्जन आरोपी फायरिंग करते और भागते हुए नजर आए हैं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा.