श्यामपुर/ सीहौर 
रिपोर्टर : वसीम उददीन
जिला अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सिविल सर्जन के कक्ष से नारेबाजी करते हुए पत्रकारों का हुजूम अस्पताल गेट पर घरने पर बैठ गया 

जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी जितेंद्र दांगी अपनी पत्नी और नवजात शिशु को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिजनों और वहां मौजूद स्टाफ नर्स के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि  स्टाफ नर्स ने
 इलाज के बहाने महिला को अंदर ले गई और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजनों का कहना है कि नर्स ने जबरन महिला के मुंह में उंगलियां डाल दीं, जिससे उसके गले में गंभीर संक्रमण हो गया और आवाज तक बैठ गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने और संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिविल सर्जन को जांच के आदेश दे दिए हैं।
महिला के पति ने यह लगाए आरोप...!

 महिला के पति जितेंद्र  दांगी ने आरोप लगाए हैं कि ओर  जितेंद्र  दांगी ने बताया की  उनकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी के बाद बच्चे की कमजोर हालात के चलते सीहोर रेफर किया। गया था  रात 3 बजे जब जितेंद्र दांगी अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुचा तो डियूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने अभद्र व्यवहार करते हुए अस्पताल से बाहर जाने को कहा व पत्नी। को  खिंचते हुए अंदर ले गई और मुँह चेक करने के दौरान महिला की आवाज बन्द हो गई एव टाके टूट गए बाद में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया

घटना की जानकारी लगते ही पत्रकार पहुंचे अस्पताल जमकर की अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी

 इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए  गुस्साए पत्रकारों ने जोरदार नारेबाजी कर अस्पताल गेट पर धरना दे दिया कैटरीना की जानकारी लगते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर ढेरिया मौके परप पहुंचे  cmho द्वारा  दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आश्वशन पर धरना समाप्त किया