अनूपपुर/कोतमा इलाके के आमाडांड गांव में विगत दिनों एक मादा भालू ने एक खंडहर घर के अंदर दो शावकों को जन्म दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिए जाने पर वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
इस संबंध में परिक्षेत्र सहायक मलगा राजमणि सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत आमाडांड गांव में स्थित ग्राम पंचायत भवन के पास एक खंडहर घर जिसमे कई कमरा के घर के अंदर विगत दिनों एक मादा भालू ने दो शावकों को जन्म दिया।
ग्रामीण जनों द्वारा मादा भालू को खंडहर घर के अंदर जाते देखा कौतूहल वश अंदर जा कर देखने पर भालू के बच्चों की आवाज सुनाई दिए जाने पर वन विभाग को सूचना दी गई।
बीट प्रभारी मलगा दादूराम कुशवाहा वन विभाग की कर्मचारियों एवं सुरक्षाश्रमिकों के साथ स्थल का निरीक्षण कर भालू के द्वारा दिए गए जन्म के स्थल को सुरक्षित किया गया। जिसकी निगरानी की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)