बुधनी: बुधनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहोटा घाट पर एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बुधनी के मर्चुरी रूम भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडीदीप पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मृतक की पहचान अविनाश शर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अविनाश शुक्रवार को मंडीदीप से अपनी कार से नर्मदापुरम के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। इस दौरान उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे चिंतित परिजनों ने मंडीदीप थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दहोटा घाट पर शव मिलने की सूचना से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि, फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
रवि शर्मा, एसडीओपी बुधनी, ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर संभावित दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)