अनूपपुर: छुलहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर स्थानीय ग्रामवासियों ने एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि छुलहा स्टेशन ग्राम पंचायत सेन्दुरी, खुलहा, बेलिया, नगदहा अमगंवा, मौहरी, पिपरिया (बेला, टाकी) जैसे बड़े पंचायतों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इन ग्रामों में लगभग 25,000 की आबादी निवास करती है, जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।
ग्रामवासियों ने बताया कि कोरोना काल से पहले सभी ट्रेनों का स्टॉपेज छुलहा स्टेशन पर होता था, लेकिन कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी इन ट्रेनों का स्टॉपेज बहाल नहीं किया गया।
इस स्थिति के कारण ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए, छात्रों को कॉलेज जाने के लिए, नौकरी पेशा लोगों और व्यापारियों को, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लंबी दूरी की यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों द्वारा जिन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की गई है, वे इस प्रकार हैं:
- नर्मदा एक्सप्रेस (18234/18233)
- रीवा बिलासपुर एक्सप्रेस (18248/18247)
- बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस कम पैसेंजर (18236/18235)
- बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस (18257/18258)
ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर समस्या बताते हुए कहा है कि छुलहा स्टेशन पर इन ट्रेनों का स्टॉपेज बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही, अगर इस समस्या का समाधान 15 दिनों के भीतर नहीं हुआ, तो सभी ग्रामवासी रेल रोको आंदोलन में भाग लेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
यह देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति मिल सके।
Continue With Google
Comments (0)