दर्जन भर कर्मचारियों का  ,एक दिन का वेतन कटा

 

 

 

 

 

मझौली

जनपद पंचायत मझौली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को ग्राम पंचायत डांगा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हितलाभ, वितरण कार्यक्रम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक की गई थी जिसको लेकर मझौली सीईओ 29 मार्च को सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए इसके बावजूद भी बिना किसी सूचना के जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जनपद सीईओ ने 9 अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, यह बैठक क्षेत्र में जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में कई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे , जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीईओ ने तत्काल कार्रवाई की.

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अन्य कर्मचारियों में भी जवाबदेही को लेकर सतर्कता बढ़ी है।

 

 

इन कर्मचारियों का कटा वेतन

 

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 

नारायण प्रसाद बैगा,समग्र विकास अधिकारी,उमेश प्रसाद मौर्य डाटा इंट्री ऑपरेटर,राजेश्वर तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी,राहुल पनिका,शिवेंद सिंह सचिव, रामप्रकाश द्विवेदी सचिव,भैयालाल नामदेव सचिव,राजकुमार सिंह सचिव का एक दिवस का वेतन काटा गया है।