मुलताई। मध्य रेलवे के डीआरएम के आगमन पर जन आंदोलन मंच के पदाधिकारी और पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुलताई न केवल एक पवित्र नगरी है बल्कि यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और व्यापारिक केंद्र भी है। यहां यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, फिर भी कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुलाकात के दौरान डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया गया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुलताई स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृत किया जाए। डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
डीआरएम के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए पत्रकारों को प्रवेश करने से रोका गया। हालांकि, अधिकारियों के हस्तक्षेप से यह मामला जल्द ही सुलझा लिया गया।
Continue With Google
Comments (0)