केसली (सागर)- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (म.प्र. डे-एसआरएलएम) द्वारा सागर जिले के विभिन्न विकासखंडों और संकुलों में 'रोजगार मेले' का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान 18 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मेले की मुख्य विशेषताएं और पात्रता

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
• समय: प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
• आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
• शैक्षणिक योग्यता: 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, स्नातक (Graduate) या आई.टी.आई. (ITI) डिप्लोमा धारक।
• चयन प्रक्रिया: मेला स्थल पर ही कंपनियों द्वारा साक्षात्कार (Interview) लिया जाएगा और मौके पर ही चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (Checklist)

अभ्यर्थी अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज जरूर लाएं:
• शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियों (Marksheets) की फोटोकॉपी।
• तीन पासपोर्ट साइज फोटो।
• आधार कार्ड की प्रति।
• यदि नाम बी.पी.एल. (BPL) सूची में है, तो उसकी फोटोकॉपी।

विकासखंडवार निर्धारित कार्यक्रम (Schedule)

सागर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मेले का आयोजन निम्नानुसार होगा:
स्थान - ग्राम पंचायत भवन
•18.02.2026 | खुरई | कुमरोल
•19.02.2026 | मालथौन | उजनेट
•20.02.2026 | राहतगढ़ | ईशुरवारा
•21.02.2026 | बीना | आगासोद
•22.02.2026 | सागर | डुगासरा
•23.02.2026 | जैसीनगर | सेमाढाना
•24.02.2026 | रहली | चांदपुर
•25.02.2026 | शाहगढ़ | हीरापुर
•26.02.2026 | बंडा | बहरोल
•27.02.2026 | केसली | देवरी नाहरमऊ
•28.02.2026 | देवरी | कासखेड़ा

ऑन-स्पॉट मिलेगी कंपनियों की जानकारी

मेले के दौरान उपस्थित रहने वाली विभिन्न कंपनियों द्वारा अपनी प्रोफाइल (विस्तृत जानकारी) और जॉब रोल के बारे में मौके पर ही जानकारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार कंपनी का चुनाव कर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।

 ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) ने क्षेत्र के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।