अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक के नेतृत्व में अमृत 2.0 योजना का भूमि पूजन सम्पन्न
टीकमगढ़। नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा रविवार को अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जिला जेल के सामने नई पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह टंकी जिले की सबसे बड़ी पेयजल टंकी बताई जा रही है, जिससे शहर की जल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत जिला जेल के सामने 2100 केएल क्षमता की विशाल पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के डुमरऊ, ढोंगा और नया बस स्टैंड क्षेत्र में भी तीन अतिरिक्त टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से यादवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश मिश्रा, जलप्रदाय समिति प्रभारी अनीश खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद अभिषेक खरे, ब्रजकिशोर तिवारी, फरीद खान, ध्रुव यादव, रामकुमार यादव, अजय यादव, देवीलाल अहिरवार, राजीव बर्धमान, गौरव शर्मा एवं महेंद्र बड़ागांव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अमृत 2.0 योजना के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और भविष्य में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए जल संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
Continue With Google
Comments (0)