जमीनी विवाद के चलते युवक पर किया 15 से अधिक चाकू के वार, युवक की मौत, आधारताल पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपी को गिरफ्तार !!

आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक युवक को जमीनी विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया गया, इस दौरान हत्यारे ने युवक पर लगभग 15 से ज्यादा चाकू के वार किए जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
वहीं सूचना मिलते ही आधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां आज सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे शव का पीएम और पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया,
पूरे मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम अनिल चौधरी हैं जो बीती रात पुराना कंचनपुर हरदौल चौक चौधरी मोहल्ला स्थित अपने घर के पास ही खड़ा था तभी रात लगभग 11 बजे के आस पास घर के पीछे रहने वाला वीरू चौधरी उसके पास आया और विवाद करने लगा, विवाद के दौरान वीरू चौधरी ने चाकू निकाला और अनिल चौधरी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,
पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही आधारताल पुलिस एक्शन में आई और चंद घंटों के अंदर ही आरोपी वीरू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया,
श्री सिंह के मुताबिक आरोपी वीरू चौधरी कुछ दिनों पहले ही एक अन्य हत्या के मामले में पैरोल पर छूट कर आया था और इस घटना क्रम को अंजाम दे दिया, वहीं मृतक अनिल चौधरी पर भी लगभग 13 मामले आधारताल थाने में दर्ज बताए जा रहे हैं