जबलपुर के डुमना स्थित ग्राम महगवां में उस समय हड़कंप मच गया, जब 9 जून से लापता 17 वर्षीय नितिन बैगा का शव गांव के पास खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। काफी समय बीत जाने के कारण शव का निचला हिस्सा गलकर नीचे गिर चुका था।
जानकारी के अनुसार, नितिन बैगा (पिता राजकुमार बैगा) 9 जून को घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर खमरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
आज जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा और तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने जांच की और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान नितिन बैगा के रूप में कराई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Continue With Google
Comments (0)