अनूपपुर। दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक हुए ब्लास्ट से घर में रखा समान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं यह हादसा उसे समय घटित हुआ जिस दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था जानकारी के अनुसार घटना कल शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। जहां पर आंगन में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बैटरी कंपनी की स्कूटी में हुए ब्लास्ट के चलते घर के कई इलेक्ट्रिक समान आगजनि का शिकार हो गए। घर वालो की माने तो गाड़ी बिना चार्जिंग के खड़ी हुई थी बावजूद के गाड़ी की बैटरी में धमाका हुआ इसके बाद घर के कई सामान जल गए। फिलहाल वाहन मालिक में आगजनी की शिकायत थाने में कर दी है।
जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत धनगवा के वार्ड नंबर 5 निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा को जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे उनके घर के आंगन में एक बैटरी कंपनी की स्कूटी में मंगलवार की शाम 5:30 बजे के आसपास बैटरी में ब्लास्ट हो गया। गाड़ी में हुए धमाके के चलते घर के कई इलेक्ट्रिक सामान बुरी तरह झुलस गए हैं जिसमें फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन व टेबल फैन बताया जा रहे हैं जिस समय बैटरी वाली गाड़ी में धमाका हुआ। उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि गाड़ी की बैटरी में ब्लास्ट होने के चलते घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। हैरानी इस बात की है की गाड़ी बिना चार्जिंग के खड़ी हुई थी । वाहन मालिक ने इस आगजनी की जानकारी जैतहरी थाने में दी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ ब्लास्ट
ग्राम पंचायत धनंगवा का मामला
April 22, 2026 02:57 PM
1 min read
14 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google