पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया, नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई

कट्ठीवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण के साथ नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई। 

स्थानीय वन विभाग परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन और गणमान्य जन भी उपस्थित थे। डिप्टी रेंजर नेमा लाल कौशल ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर वन विभाग परिसर में साठ वृक्ष, आम, अशोक और विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा रहे है। इस अवसर पर एसआई एलएस भूरिया, पीएस मोहनिया, गजेंद्र बारिया, मांगीलाल भूरिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

जनपद पंचायत में भी हुआ वृक्षारोपण

जनपद पंचायत परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सीईओ गोपाल प्रजापति ने नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।