नर्मदापुरम
फेसबुक पर सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध, कार्रवाई की मांग
नर्मदापुरम // इटारसी। नरसिंहपुर–होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शनसिंह चौधरी के विरुद्ध फेसबुक पर की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नगर भाजपा मंडल ने थाना प्रभारी सौरभ पांडे को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट से सांसद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही इससे समर्थकों एवं आमजन की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रथम दृष्टया यह पोस्ट फेसबुक पर शैलेन्द्र सिंह राजपूत नाम की प्रोफाइल से प्रकाशित प्रतीत होती है और मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा नेता भरत वर्मा, शैलेंद्र दुबे, पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)