बैतूल: मोहदा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार गहरे मानसिक संकट में है। फरियादी माता-पिता अपनी बेटी की तलाश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उनकी कोई ठोस मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
- फरियादी जगदीश यादव के अनुसार, उनकी पुत्री 4 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे घर से बाहर गई और फिर वापस नहीं लौटी।
- आवेदन में उल्लेख किया गया है कि किसी अतुल यादव नामक युवक का उनकी पुत्री से मोबाइल पर संपर्क था।
- परिजनों ने अपनी बेटी का मोबाइल अपने पास रख लिया था और संबंधित युवक को समझाइश दी थी।
लगातार कार्रवाई न होने से निराश जगदीश यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय में लिखित रूप से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ, और नाबालिग बेटी को सुरक्षित खोजकर लाने की मांग की है।
मामला अत्यंत गंभीर है और प्रशासनिक अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और नाबालिग की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।
Continue With Google
Comments (1)
Jai Shree Krishna