सरकार द्वारा 25% मूंग खरीदी के विरोध में किसान फिर उतरेंगे सड़को पर.... किसानों की चेतावनी सोमवार को होगा महा आंदोलन कलेक्टर की उपस्थिति में ही दिया जाएगा ज्ञापन.... किसानों की मांगे पूरी नहीं होने पर, भोपाल में होगा उग्र आंदोलन भेरूंदा में किसान स्वराज संगठन के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ो किसान एकजुट होकर रैली के माध्यम मे तहसील कार्यालय पहुंचे ओर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। आज भेरूंदा मे सैकड़ो किसान नगर कि कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए, ओर बैठक का आयोजन किया। बैठक में सरकार के द्रारा उत्पादन कि 25प्रतिशत मूंग खरीदी को लेकर चर्चा की। जिसमे किसानों द्वारा 100% मूंग खरीदी को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की, तो वही सभी किसान एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे ओर तहसील प्रांगण मे बैठकर धरना दिया ओर जमकर नारे बाजी की। तो वही तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौपा गया। वही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार भेरूंदा नगर में हजारों किसानों के साथ बड़ा आंदोलन होगा "घेरा डालो" "डेरा डालो" अभियान के तहत भेरूंदा के मुख्य मार्ग पर किसान डेरा डालेंगे, और सीहोर जिला कलेक्टर की मौजूदगी में ही ज्ञापन दिया जाएगा। कलेक्टर उपस्थित नही होते है तो किसान सड़कों से नहीं हटेगा। वही अगर उसके बाद भी प्रदेश सरकार किसानों की 100% मूंग खरीदी की जल्द से जल्द घोषणा नहीं करती है, तो पूरे प्रदेश के 16 संगठन भोपाल पहुंचकर ऑदोलन करेंगे, जिससे अगर आमजन को कोई परेशानी होती है तो उसकी तमाम जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।