रात के अंधेरे में 'खाद कांड'! तीन दिन बाद भी नहीं हुई FIR, कृषि विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल?
किसानों ने पकड़ा था संदिग्ध ट्रक; खाद कहां से आई, किसके लिए आई- अब तक जवाब नहीं।

बड़वानी - जिले में संदिग्ध खाद परिवहन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम करी और सेगांव के बीच एक पेट्रोल पंप के पीछे रात के अंधेरे में ट्रक से खाद की बोरियां उतारकर ट्रैक्टरों में भरने का मामला सामने आने के तीन दिन बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई दिखाई दी है। इस पूरे मामले में कृषि विभाग और जिला प्रशासन की चुप्पी अब सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व ग्रामीणों और किसानों ने संदिग्ध गतिविधि देख मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक से पूछताछ की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल एसडीएम और कृषि विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीएम भूपेंद्र रावत के निर्देश पर कृषि विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रक में भरी खाद की बोरियों
को जब्त कर वेयरहाउस में रखवा दिया गया। हालांकि बड़ा सवाल अब भी कायम है कि आखिर यह खाद कहां से लाई जा रही थी, किसके लिए लाई गई थी और रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों में क्यों भरी जा रही थी? कृषि विभाग अब तक इन सवालों के जवाब नहीं दे पाया है। सूत्रों के मुताबिक कृषि विभाग का अमला एफआईआर दर्ज कराने थाने भी पहुंचा था, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इधर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मामले को लेकर अंजड़ तहसील कार्यालय में
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने ट्रक चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। मामले में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कृषि विभाग के डीडीओ से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं कलेक्टर स्तर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। किसानों का आरोप है कि यदि मामला गंभीर नहीं था तो रात में कार्रवाई क्यों हुई, और यदि गंभीर था तो अब तक कार्रवाई अधूरी क्यों है? जिले में खाद संकट और अवैध भंडारण की आशंकाओं के बीच यह मामला अब प्रशासन की पारदर्शिता और कार्रवाई क्षमता की बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है।
वही सन्दिग्ध अवस्था मे ले जा रहे खाद से भरे ट्रक को किसानों द्वारा बीते दिनों पकड़ी गई रात  रात के अंधरे में खाद अब तक कार्रवाई न होने पर  किसान संघ ने प्रशासन को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया  है। जिसपर मजदूर किसान संघ अध्यक्ष मुलेवा का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है जिस पर ज्ञापन में हमारी मांग है कि विगत दिनों जिले के ग्राम सेंगाव में संदिग्ध अवस्था में खाद से भरे ट्राले को पकड़ा गया हैं । जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ओर नही प्रशासन द्वारा अब तक एफआईआर की गई और नहीं कंपनी सील की गई साथ हि जिसका अब कोई  मूल मालिक के ऊपर प्रशासन द्वारा नही कोई अब तक एक्शन एक्शन लिया गया हैं हालांकि संदिग्ध अवस्था में खाद से भरे ट्रक पर कार्रवाई न होने के चलते हुए ऐसे में किसान संघ जिला कलेक्टर से मिलकर खाद की कालाबजारी करने वाले ओर कम्पनी को सील की कार्रवाई की मांग को लेकर जल्द ही चर्चा की जाएगी ।