विशाल हिंदू सम्मेलन के समर्थन में भव्य वाहन रैली
बुधनी।
आगामी विशाल हिंदू सम्मेलन के समर्थन में शनिवार को नगर में एक भव्य एवं अनुशासित वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सकल हिंदू समाज एवं सम्मेलन आयोजन समिति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सनातन प्रेमी हिंदू भाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वाहन रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। रैली में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागी अपनी-अपनी बाइक लेकर माना आईटीआई कॉलेज के पास, आवास कॉलोनी क्षेत्र में निर्धारित स्थल पर एकत्रित हुए, जहां से रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।
रैली के माध्यम से सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, एकता और हिंदू जागरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सनातन प्रेमी भाइयों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिसका सभी ने पालन करते हुए रैली को सफल बनाया।
रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 1 तक पहुँची और अंततः दशहरा मैदान में समापन हुआ। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति और सनातन चेतना के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)